छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

रिसाली निगम के दो कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त तो निगम ने ससम्मान दी बिदाई:Two employees of Risali Corporation retired, then the corporation gave a respectful farewell

भिलाई। विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के समय से नौकरी की शुरूआत करने और रिसाली नगर पालिक निगम के गठन उपरांत मूलभूत कार्य करने वाले चतुर्थ वर्ग कर्मचारी मनहरण लाल ठाकुर व सफाई मित्र रूंगुराम सेवानिवृत्त हुए। आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने दोनो कर्मचारियों को प्रमाण पत्र और शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। साथ ही दोनो कर्मचारियों को उपहार देकर बिदाई दी गई।

बिदाई समारोह में आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने कहा कि बिना टीम के निगम क्षेत्र में कोई भी कार्य कर पाना संभव नहीं है। सेवानिवृत्त होने वाले दोनो कर्मचारी निगम के सेवाकाल में अहम भूमिका निभाई। बिदाई से पहले नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, सहायक अभियंता राजकुमार जैन, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी जगरनाथ कुशवाहा, प्रभारी उपअभियंता गोपाल सिन्हा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन चन्द्रपाल हरमुख ने किया।
ससम्मान पहुंचाया घर

बिदाई समारोह के बाद आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने दोनो कर्मचारियों को ससम्मान घर पहुंचाने निर्देश दिए। प्रभारी उपअभियंता गोपाल सिन्हा निगम का प्रतिनिधित्व करते हुए सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को निगम के वाहन से घर पहुंचाया।

Related Articles

Back to top button