छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ श्रमिक संगठन मजदूर संघ जिला गरियाबंद का बैठक संपन्न

छुरा गरियाबंद

*छत्तीसगढ़ श्रमिक संगठन मजदूर संघ जिला गरियाबंद का बैठक संपन्न*


छत्तीसगढ़ श्रमिक संगठन मजदूर संघ जिला गरियाबंद जिला कार्यकारिणी का मासिक बैठक का आयोजन छुरा ब्लाक का गायत्री मंदिर परिसर में रखा गया था
जिसमें मजदूर हितों से जुड़े हुए एवं संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया गया।
बैठक में जिला महामंत्री गरियाबंद रामकुमार यादव ने आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष का दिशानिर्देश अनुसार पूरे जिले में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और श्रम विभाग से संबंधित जुड़े विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए प्रत्येक परिवार का श्रमिक कार्ड बनवाकर जिले वासियों को इसका लाभ दिलाने के लिए पूरे जिले के प्रत्येक गांव तक पहुंचा जायेगा जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाएगा।
जबकि आगामी दिनों में जिले के सभी ब्लाक में ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया जायेगा।
और साथ ही साथ प्रकृति का संरक्षण के लिए पौधारोपण कार्य को वृहद रूप में किया जायेगा।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री गरियाबंद रामकुमार यादव, गरियाबंद जिला अध्यक्ष लीना दुबे, जिला उपाध्यक्ष मोहन लाल यादव,
जिला सचिव अंजली शुक्ला,
जिला सहसचिव मोती राम पटेल, जिला कार्यकारिणी सदस्य सत्या विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य मोती लाल यादव, उपस्थित थे।

रिपोर्टर भूपेन्द्र गोस्वामी

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button