छत्तीसगढ़

जिला चिकित्सालय कबीरधाम में 07 अप्रैल को स्वेच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

जिला चिकित्सालय कबीरधाम में 07 अप्रैल को स्वेच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

कवर्धा, 06 अप्रैल 2021। जिला चिकित्सालय कबीरधाम के ब्लड बैंक में स्वेच्छिक रक्तदान शिविर 7 अपै्रल को सबेरे 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया गया है। ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. चुरेन्द्र ने रक्तदाताओं से अनुरोध किया है कि वे ब्लड बैंक में आकर रक्त दान कर सकते है। रक्तदान करने के लिए 18 वर्ष से 65 वर्ष तक स्वस्थ्य महिला पुरूष रक्तदान कर सकते है। रक्तदान करने से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है। रक्त का कोई वैकल्पिक श्रोत नहीं, इसलिए रक्तदान करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करके हम किसी का जीवन बचाते है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button