दैनिक राशिफल

24 अगस्त क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष (Aries) : आज पानी से होने वाले रोगों से सावधान रहना होगा. शारीरिक परेशानी होने पर चिकित्सक की सलाह लें. क्या न करें-कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद की संभावना है.

 

वृष (Taurus) : आज किसी भी कठिन बात को आसानी से प्रकट कर पाएंगे. ऑफिस में दिन सफल रहेगा. क्या न करें- वाणी व्यवहार को नियंत्रण में नहीं रख पाएंगे. सोच-विचारकर बोलना जरूरी है.

मिथुन (Gemini) :आज का दिन अच्छा रहेगा. ज्यादा भागदौड़ या परिश्रम नहीं करना होगा. क्या न करें- विचारों पर काबू पाकर पेंचीदे मामलों को सुलझाने की तैयारी रखें, मगर जल्दबाजी न करें.

कर्क (Cancer) : किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी. क्या न करें- इंटरव्यू और नई नौकरी को लेकर रुकावटें आ सकती हैं. पढ़ाई में मन नहीं लगेगा

 

सिंह (Leo) : दफ्तर में कुछ लोगों की वजह से हल्की सी रुकावटें महसूस करेंगे. क्या न करें- आज का दिन पूंजी निवेश के लिए उत्तम नहीं है. अगर करें भी तो अधिक सावधानी बरतनी होगी.

 

कन्या (Virgo) : आर्थिक स्तर पर दिन फायदेमंद रहेगा. आज के दिन का खर्च भविष्य में अच्छा धन लाभ करवाएगा. क्या न करें- वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें. आपको संभलकर कार्य करना होगा.

 

तुला (Libra) : आज आपका दिन भागदौड़ में व्यतीत हो सकता है. अपना वर्चस्व बढ़ाने का मौका मिल सकता है. क्या न करें- कार्य में लोगों की ओर से बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं.

 

वृश्चिक (Scorpio) : पार्टनरशिप वाले व्यवसाय में फायदा होगा. डिजाइनिंग व फैशन क्षेत्र से जुड़े स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी. क्या न करें- भावनाओं में बहकर गलत निर्णय लेने से सावधान रहना होगा.

 

धनु (Sagittarius) : प्यार में तकरार कम हो जाएगी. वैवाहिक जीवन में सुख शांति बरकरार रहेगी. क्या न करें- यात्रा के दौरान सेहत का खास ध्यान रखें. दिल के मरीजों को लंबी यात्रा से दूर रहना होगा.

धन-संपत्ति के मामलों में आपको अच्छे समाचार सुनने को मिलेंगे. लोगों से मेल-जोल भी बढ़ेगा. क्या न करें- पार्टनर पर संदेह करने से बचें. पारिवारिक रिश्ते उलझ सकते हैं.

कुंभ (Aquarius) : धार्मिक तथा आध्यात्मिक मूल्यों की तरफ आपका रुख रहेगा. खर्च होगा किंतु परेशान न हों. क्या न करें- अति संवेदनशील मामलों में निर्णय न लें. रहस्यों को मन में दबाए रखें.

 

मीन (Pisces) : घर-परिवार में संतानों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें. क्या न करें- निजी संबंधों को लेकर उतार-चढ़ाव हो सकता है. किसी गलतफहमी का शिकार बनने से बचें.

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button