छत्तीसगढ़
राजीव गांधी किसान न्याय योजना त्योहारी सीजन में किसानों कोChildren were made aware by giving information about good touch and bed touch through child line team. Children were made aware by giving information about good touch and bed touch through child line team.
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2021/08/Rajiv-Gandhi-Kisan-Nyay-yojana-logo.jpg)
राजीव गांधी किसान न्याय योजना त्योहारी सीजन में किसानों को
दूसरी किस्त की राशि मिलने पर खुशी हुई दुगुनी
जिले के 4 हजार 7 सौ किसानों को 3 करोड़ 18 लाख रूपए की
दूसरी किस्त का हुआ भुगतान
नारायणपुर 23 अगस्त 2021- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती सद्भावना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य के धान एवं गन्ना उत्पादक करीब 21 लाख किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 1522 करोड़ रूपए आदान सहायता के दूसरी किश्त की राशि का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया। इस राशि में से धान उत्पादक किसानों के खाते में 1500 करोड़ रूपए और गन्ना उत्पादक किसानों के खाते में 22 करोड़ तीन लाख रूपए की राशि अंतरित की गई।
शासन द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत त्यौहारों एवं पर्व के अवसर पर किसानों को दूसरी किस्त की राशि मिलने पर खुशी दुगुनी हो गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने खरीफ वर्ष 2020-21 के लिए नारायणपुर जिले के लिए कुल 4 हजार 7 सौ 36 किसानों के लिए द्वितीय किश्त राशि 3 करोड़ 18 लाख 37 हजार रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में अंतरित की है। खेती-किसानी के साथ ही त्यौहारों के समय राशि मिलने पर किसानों में हर्ष व्याप्त है। शासन की किसान हितैषी योजनाओं से उनके जीवन में व्यापक परिवर्तन आ रहा है।