छत्तीसगढ़

3 विपत्तिग्रस्त परिवार को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूरFinancial assistance of Rs 12 lakh has been sanctioned to 3 distressed families

3 विपत्तिग्रस्त परिवार को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

कवर्धा, 19 अगस्त 2021। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत तीन विपत्तिग्रस्त परिवार को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृत दी है। इसके तहत रेंगाखार तहसील के ग्राम तितरी निवासी श्री जानू सिंह की सर्प के काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्रीमती संतोषी, ग्राम तरमा निवासी श्री मोहन की सर्प के काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री सोहन (मृतक के भाई) और ग्राम बहेराखार निवासी श्री रामकुमार की बांध के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्रीमती कुमारी बाई (मृतक की पत्नी) को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता की मंजूरी दी गई है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button