खास खबरछत्तीसगढ़

सदभावना दिवस पर लिया संकल्प

रिसाली / सदभावना दिवस पर गुरुवार शाम 4: 30 को नगर पालिक निगम रिसाली के मुख्य कार्यालय , स्वास्थ्य विभाग समेत श्याम नगर स्थित टँकी कार्यालय में बिना राग द्वेष के साथ सदभावना पूर्वक कार्य करने शपथ लिया गया। निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने अधिकारी कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, सहायक अभियंता आर के जैन, उप अभियंता अखिलेश गुप्ता, डिगेश्वरी चंद्राकर, उमयन्ती ठाकुर, एस के सिंह भदौरिया, नितिन अमन ठाकुर, कार्यालय अधीक्षक देवव्रत देवांगन, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी जगरनाथ कुशवाहा,प्रभारी उप अभियंता गोपाल सिन्हा, राजस्व विभाग प्रभारी हरचरण सिंह अरोरा,सुरेश देवांगन, किशोर कुमार बघेल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button