खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

विधायक देवेंद्र यादव की पहल से सेक्टर 9 मैदान में बन रहा फुटबॉल ग्राउंड,

71.60 लाख की लागत से  बन कर तैयार हो रहा ग्राउंड,90 प्रतिशत कार्य पूरा

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव शहर में कई विकास कार्य करा रहे है। शहर में विकास कार्यों की झड़ी लगा दिए है। ऐसे में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने खिलाड़ियों के लिए भी विशेष पहल की है। सेक्टर 9 अस्पताल के बाजू में पीजी नर्सिंग कॉलेज के पास खाली मैदान को नेशनल स्टार का सर्वश्रेष्ठ सर्वसुविधायुक्त फुटबॉल ग्राउंड बनाया जा रहा है। काम अंतिम चरण में है और जल्द ही इसका लोकार्पण किया जाएगा।

लगभग 71.60 लाख की लागत से नेशनल स्तर का फुटबॉल ग्राउंड बनाया जा रहा है।विधायक देवेंद्र यादव ने खिलाड़ियाें का मान बढ़ाने के लिए यह पहल की है। इस मैदान के डेवलप होने से क्षेत्र के खिलाड़ियो को काफी लाभ होगा। इसके लिए विधायक श्री यादव ने अपने निधि की 71.60 लाख रुपए देकर मैदान को ग्राउंड बनवा रहे है। जहां खिलाड़ियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।  मैदान में विदेशी हाई क्वालिटी का ग्रास लगाया जा रहा है।  जिससे खिलाड़ियों को अपने खेल का अभ्यास करने में आसानी हाेगी। साथ ही यहां मैदान में फेंसिंग,लान एवं हाई मास्क लाइट लगाया गया है।  जिससे रात में भी खिलाड़ी अपने खेल का नियमित अभ्यास कर सकेंगे। खिलाड़ियों में काफी उत्साह विधायक देवेंद्र यादव की इस पहल से खेल प्रेमियों में काफी खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों ने और खेल समितियों ने इसके लिए विधायक देवेंद्र यादव का आभार भी जताया है। इस फुटबॉल ग्राउंड के डेवलप होने से खिलाड़ियों को नई सुविधा मिलेगी। काम तेजी से चल रहा है। ग्रास बाहर से लाकर लगाने का काम भी अंतिम चरण में है। इससे पहले यह मैदान वर्षों से खाली पड़ा था। यहां मुरूम बिछा हुआ था। जिससे खिलाड़ी अपने खेल का अभ्यास करते थे। तब उन्हें आए दिन चोंट लगने का खतरा रहता था और खिलाड़ी जब गिरते थे तो चोंट लगती थी। अब यहां हाई क्वालिटी का ग्रास लगाया जा रहा है। यहां खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button