छत्तीसगढ़

कॉंग्रेस नेत्री रत्नावली कौशल मिली दिल्ली में वेणुगोपाल से Congress leader Ratnavali Kaushal met Venugopal in Delhi*

 

*कॉंग्रेस नेत्री रत्नावली कौशल मिली दिल्ली में वेणुगोपाल से*

*फुलोदेवी को महिला कॉंग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग*

महिला कॉंग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव के इस्तीफ़े के बाद उनकी जगह छत्तीसगढ की प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ आदिवासी नेत्री राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की मांग जोर पकड़ चुकी है I इसे लेकर नई दिल्ली में जबरदस्त लॉबिंग भी शुरू हो गई है I इसी सिलसिले में मे छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं हिंद सेना समाज सेवी संगठन की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष रत्नावली कौशल ने अलग-अलग प्रदेशों से आए करीब छह वरिष्ठ समाजसेविकाओं के साथ अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से आज कांग्रेस मुख्यालय नई दिल्ली में मुलाकात की I रत्नावली कौशल ने फूलोदेवी के समर्थन में जबरदस्त दलीलें भी पेश की I
सुष्मिता देव द्वारा महिला कॉंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के साथ ही कॉंग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिए जाने की खबर आते ही छत्तीसगढ से लेकर नई दिल्ली तक भारी राजनैतिक हलचल शुरू हो गई है I फूलोदेवी नेताम को महिला कॉंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का दायित्व सौपे जाने की मांग जोर पकड़ चुकी है I रत्नावली कौशल के साथ हिंद सेना महिला ब्रिगेड की करीब सात प्रदेश अध्यक्ष भी दिल्ली में है I
महिला कॉंग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद आज रत्नावली कौशल के नेतृत्व में हिन्द सेना महिला ब्रिगेड की प्रदेश अध्यक्षों ने अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर फूलोदेवी नेताम के पक्ष में दमदारी के साथ आवाज उठाई I उन्होंने कॉंग्रेस संघठन के हित में फूलोदेवी नेताम के योगदान का हवाला दिया I रत्नावली कौशल ने श्री वेणुगोपाल को बताया कि फूलोदेवी नेताम आदिवासी समाज की जुझारू, कर्मठ, मिलनसार नेत्री है I उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि आरंभ से ही काँग्रेसी विचारधारा से ओतप्रोत है I उनके परिवार के सभी वरिष्ठजन कॉंग्रेस की सेवा दशकों से करते आए हैं I इसके अलावा आदिवासी समाज में नेताम परिवार की अच्छी पैठ एवं एतिहासिक लोकप्रियता है I रत्नावली कौशल ने केसी वेणुगोपाल को आगे जानकारी दी कि छत्तीसगढ के बस्तर जैसे अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र में भी अपनी जान को जोखिम में डालकर फूलोदेवी नेताम आदिवासी-वनांचल क्षेत्रों के साथ ही समूचे छत्तीसगढ में कॉंग्रेस को और भी मजबूती प्रदान करने मे पूरे तन-मन से जुटी हुई है I कॉंग्रेस नेतृत्व में फूलोदेवी नेताम को जो भी जिम्मेदारियां उन्हें सौपी उनका पूरी शिद्दत के साथ वे बखूबी निर्वहन कर रही हैं I
रत्नावली कौशल ने आगे बताया कि राज्यसभा सदस्य के रूप में फूलोदेवी नेताम संसद में शानदार प्रदर्शन दिखा रही हैं तथा छत्तीसगढ के हित में लगातार आवाज उठाती रही हैं I राज्यसभा में पेगासस जासूसी कांड, कृषि कानूनों की वापसी, महँगाई जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर भी फूलोदेवी नेताम ने पुरजोर ढंग से बात रखी I उनकी मुखरता को दबाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकारने मार्शलो के जरिए उन पर हमला भी करवा दिया I इस हमले में फूलोदेवी नेताम को चोट भी आई है I
छग महिला कॉंग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में फूलोदेवी नेताम के योगदान एवं सेवाओं का जिक्र करते हुए रत्नावली कौशल ने श्री वेणुगोपाल को बताया श्रीमती नेताम ने छत्तीसगढ में महिला कॉंग्रेस को नया आयाम दिया है I संघठन में खासी मजबूती आई है I गाँव-गाँव की महिलाएं व युवतियां कॉंग्रेस से तेजी से जुड़ती जा रही हैं I श्रीमती नेताम की पहल का ही असर है कि छत्तीसगढ के आदिवासी, दलित,अल्पसंख्यक, अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों का विश्वास कॉंग्रेस के प्रति बढ़ा है I समाज के इन
लोगों को कॉंग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से बड़ी उम्मीदे है I रत्नावली कौशल ने कहा कि फूलोदेवी नेताम को महिला कॉंग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से समूचे देश में आदिवासी समाज के बीच कॉंग्रेस पार्टी के पक्ष में सकारात्मक संदेश जाएगा I इसके साथ ही संघठन में अच्छी मजबूती आएगी तथा छत्तीसगढ में कॉंग्रेस की सत्ता आने वाले कई दशकों तक कायम रह सकेगी I इन आधारभूत एवं ठोस तर्को के दम पर रत्नावली कौशल तथा सभी प्रदेश अध्यक्षों ने फूलोदेवी नेताम को महिला कॉंग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग की I रत्नावली कौशल ने छत्तीसगढ़ की इस आवाज को कॉंग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं वरिष्ठ नेता राहुल गांधी तक भी पहुंचाने का आग्रह श्री वेणुगोपाल से किया I रत्नावली कौशल के साथ प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रीय समाजसेवी संघठन की दिल्ली महिला प्रदेश अध्यक्ष प्रेरणा दिक्षित, मध्य प्रदेश महिला प्रदेश अध्यक्ष रंजना चौधरी, उत्तर प्रदेश महिला प्रदेश अध्यक्ष अरुणा सिंह, मध्य प्रदेश महिला प्रदेश अध्यक्ष सोनाली ठाकुर, राजस्थान महिला प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी राणा आदि शामिल थी I

Related Articles

Back to top button