छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

यूनियन दफ्तर में सुनाई देगी शहनाई, फ्री में कर सकेंगे मांगलिक कार्यक्रम

भिलाई – कर्मचारियों की समस्याओं और बेहतरी पर जहां चर्चा होती है। अब वहीं शहनाई गूंजती सुनाई देगी। मांगलिक कार्यक्रम होंगे। गीत-संगीत की महफिल सजेगी। बीएसपी कर्मचारियों के लिए यूनियन दफ्तर का दरवाजा खोल दिया गया है। एक पैसा खर्च किए बगैर कर्मचारी स्टील वर्कर्स यूनियन के दफ्तर का सही इस्तेमाल किया जा सकता है। यूनियन प्रतिनधि मंडल एसीवीएस, वाटर सप्लाई विभाग, मेकेनिकल रिपेयर शॅाप, लेडल रिपेयर शॅाप में कर्मचारियों से संवाद किया। टाउनशिप में मांगलिक कार्य के लिए अनेक भवन बने हैं। लेकिन इसका समुचित लाभ कर्मचारियों को नहीं मिल रहा है। यह सुनते ही अध्यक्ष नंद किशोर गुप्ता ने तत्काल यूनियन आफिस श्रम शक्ति सदन में मांगलिक कार्यक्रम करने की छूट दे दी, क्योंकि 

यह भवन कर्मचारियों के पैसे से ही बना है। कर्मियों ने बताया कि ठेकेदारी प्रथा में असुरक्षित कार्य कराकर प्रबंधन के द्वारा अनदेखी साबित हो रहा है। कुशल कर्मियों का कार्य ठेकेदारी में अकुशल व्यक्तियों से कराया जा रहा है। इस दोरान वेज रिवीजन, इंसेंटिव स्कीम, डीआर, एचआरए, प्रबंधन का असुरक्षित कार्य करने के लिए दबाव बनाना, मशीनों का रख-रखाव, अनुरक्षण में समझौता करना, पदनाम, सेक्टर-9 चिकित्सालय में उपचार की बेहतर व्यवस्था न होने पर कर्मचारियों ने शिकायत दर्ज कराई। इस अवसर पर महासचिव रवि सिंह, उप महासचिव प्रदीप पाल, टीके देवांगन, प्रीतम, उमेश मिश्रा, संजय गुप्ता, विजय वाघमारे, पूरन साहू, लोकनाथ साहू, बल्लू राम यादव, प्रवीण उपाध्याय, प्रताप जोजो, आलोक अग्रवाल, देवेंद्र कश्यप, अजय शुक्ला, नारंग कुमार स्वामी, वेंकट जनार्दन आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button