*गनियारी में सुनसान इलाके पर मिली नाबालिक लड़की की जली हुई लाश, नांदघाट थाना क्षेत्र में मचा सनसनी व हड़कंप, हत्या*

*बेमेतरा/संबलपुर:-* ज़िला पुलिस अनुविभाग बेमेतरा के अंतर्गत नांदघाट थानाक्षेत्र में एक नया सनसनीखेज मामला आया है।जिसमें थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी में एक अज्ञात नाबालिग लड़की की जली हुई लाश मिली है। जिसने पुलिस प्रशासन सहित क्षेत्रवासियों को सख्ते में डाल दिया है। जबकि शव जले होने के कारण नाबालिग मृतका का पता नही चल रहक पा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नांदघाट थानाक्षेत्र के ग्राम गनियारी में स्थानीय ग्रामीणों एवं खेत मे काम करने वाले किसानों को सुबह सुबह सात से आठ बजे के बीच संदिग्ध हालत में जली हुई लाश दिखायी दी।इसी बीच गाँव के लोगों को रोड किनारे पड़ी संदिग्ध जली लाश को देखकर आस-पास के गांव में हड़कंप मच गया। जिस पर गांव वालों ने कोटवार को सूचना दी कोटवार ने नांदघाट पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी गई मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने जांच पड़ताल की जा रही है। जिसमे फिलहाल दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। उक्त मृतका की हाथ में मिले गोदना के निशान से युवती की पहचान जुटाने में पुलिस प्रशासन जुटी है। चूंकि यह पूरा मामला नांदघाट थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी व टिंगाली जेवरा के बीच में हुई। घटना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किशोरी नाबालिग युवती की उम्र 15 से 16 वर्ष की है। वही लड़की कहां की है यह पहचान नहीं हो पाई है युक्ति के लेफ्ट हैंड पर गोदना से एक पेड़ जैसा निशान हैं एक अंगूठी भी पहनी हुई है। दर्पण का टुकड़ा भी मिला है यह पूरा मामला गुरुवार की रात 3:00 से 4:00 बजे की घटना है। मृतिका को न्यूज़ पेपर व शक्कर डालकर जलाया गया है
घटनास्थल पर पुलिस को एक जेंट्स घड़ी मिली है।जिसकी गहनता से जांच में पुलिस प्रशासन जुट गई है।