छत्तीसगढ़

सरकार ने किया प्रदेश में पांच नई सार्वजनिक छुटि्टयों का ऐलान

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर- छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार को नए वित्तीय वर्ष में छह नई सार्वजनिक छुटि्टयों का ऐलान किया है। इनमें आदिवासी दिवस, छठ पूजा के बाद अब हरेली, हरितालिका तीज और कर्मा जयंती का अवकाश शामिल है। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदिवासी समुदाय की मांग व प्रदेश के बड़े जनसमुदाय में प्रचलित छठ पर्व की परंपरा को देखते हुए गुरुवार को ही सामान्य अवकाश की घोषणा कर दी थी।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अब 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस और 2 नवंबर को छठ पूजा पर प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों, संस्थाओं और शैक्षणिक संस्थानों में सामान्य अवकाश रहेगा। वहीं कर्मा जयंती पर 1 अप्रैल, हरेली के त्योहार पर 1 अगस्त और 2 सितंबर को हरितालका तालिका तीज मनाया जायेगा। इन पांचों त्योहार के लिए छुट्टी का ऐलान किया गया है। पहले इन त्योहार के लिए छुट्टी नहीं होता था, लेकिन अब इसे सार्वजनिक अवकाश की सूची में शामिल कर लिया गया है।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button