खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

हरेली पर्व पर रिसाली निगम का नेवई गोठान में भव्य आयोजन Risali Corporation’s grand event at Navyi Gothan on Hareli festival

भिलाई/ प्रथम पर्व हरेली तिहार के अवसर पर नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा छत्तीसगढी संस्कृति से जुड़े खेलों का आयोजन नेवई गोठान में रविवार को 10:30 से आयोजित है। जिसमें क्षेत्र की महिला समूह गेड़ी दौड़, कुर्सी दोड़, नारियल फेक, रस्सा खीच प्रतियोगिता में शामिल हो सकेगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ी व्यंजन ठेठरी, खुरमी, अइरसा एवं चिला का भी स्टॉल लगेगी। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान आने वाली महिला समूहों को निगम द्वारा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
आयुक्त एवं नोडल अधिकारी ने किया नेवई गोठान का निरीक्षण

नगर पालिक निगम रिसाली आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे एवं निगम के नोडल अधिकारी रमाकंात साहू ने इस दौरान नेवई गोठान का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने आयोजन से जुड़े संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button