खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

राज्य के प्रथम पर्व हरेली के अवसर पर भिलाई के शहरी गौठान में होंगे विभिन्न आयोजन, Various events will be held in Bhilai’s urban Gothan on the occasion of Hareli, the first festival of the state.

छत्तीसगढ़ी पारंपरिक कार्यक्रम की दिखेगी झलकियां, गेड़ी दौड़, कुर्सी दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं भी होंगी

भिलाई/ छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम पर्व हरेली त्योहार का आयोजन भिलाई के शहरी गौठान में रविवार को होगा। निगमायुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर त्योहार के परंपरा अनुसार सभी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा संचालित शहरी गौठान में हरेली पर्व आयोजित किया गया है जिसका समय प्रातः 9:00 बजे नियत किया गया है, इस कार्यक्रम में निगम क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम में गौ माता के पूजा अर्चना और लोई खिलाने के पश्चात खेलकूद भी आयोजित होगा। गौठान में कुर्सी दौड़, गेड़ी, रस्सा कसी, नारियल फेक आदि खेल आयोजित होंगे, इसके अलावा महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं चीला, फरा, खुर्मी जैसे पारंपरिक व्यंजन भी तैयार करेंगे। गोधन न्याय योजना के नोडल अधिकारी सुनील अग्रहरि ने बताया कि सुबह से आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत पौधारोपण के साथ किया जाएगा। गौठान में भिलाई निगम द्वारा गोधन न्याय योजना के तहत किए जा रहे कार्यों जानकारी दी जाएगी। हरेली कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने नेहरू नगर जोन आयुक्त सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।

Related Articles

Back to top button