भारतीय जनता युवा मोर्चा मल्हार मण्डल की प्रथम कार्यसमिति बैठक सम्पन्न Bharatiya Janata Yuva Morcha Malhar Mandal’s first working committee meeting concluded
*भारतीय जनता युवा मोर्चा मल्हार मण्डल की प्रथम कार्यसमिति बैठक सम्पन्न*
मल्हार 6 अगस्त 2021।मल्हार- सर्वप्रथम भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया प्रति पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया उसके पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करके कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कार्य समिति सदस्य विवेक ताम्रकार , भाजयूमो मण्डल अध्यक्ष बेलतरा ऋषभ चतुर्वेदी , मल्हार मंडल के वरिष्ठ प्रभारी युगल किशोर झा , भाजपा मल्हार मण्डल के महामंत्री धर्मेन्द्र कौशले व भाजयूमो मल्हार मण्डल के अध्यक्ष अरविन्द साहू उपस्थित रहे ।
पदाधिकारी एवं कार्यसमिति को 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजयुमो ने कमर कसते हुए एक बूथ,20 यूथ के सूत्र पर काम कर ईकाई को मजबूत करने की बात कही एवं आलाकमान के निर्देश के मुताबिक भाजयुमो के सभी पदाधिकारी,जिले के हर बूथ तक पहुंचेगें और एक पोलिंग बूथ में कम से कम 20 सक्रिय कार्यकर्ताओं को नियुक्त कर,उन्हें केन्द्र सरकार की नीतियों,योजनाओं और कार्यो के साथ प्रदेश की कांग्रेस सरकार के झूठे वायदे
धर्मांतरण सहित बेरोजगारी भत्ता एवं बढ़ती बरोजगारी, अनियमितता, पर राज्य सरकार की जमकर आलोचना की और भूपेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया।

इस दौरान मल्हार मंडल के अध्यक्ष अरविन्द साहू ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी को आश्वस्त करते हुए कहा की युवा मोर्चा मल्हार मंडल के कार्यकर्ता सदैव कंधे से कंधा मिलाकर प्रदेश सरकार(कांग्रेस) के ख़िलाफ़ कड़ी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।
मंच का संचालन मंडल के महामंत्री पुरन सिंह ने किया आभार प्रकट मंडल के महामंत्री मिस्टर इंडिया भार्गव ने किया ।
इस बैठक में युवा मोर्चा मल्हार मंडल के नारायण यादव , अंजित पटेल , अनिल पांडेय , सूर्यप्रकाश घृतलहरे , प्रकाश सिंह , जितेंद्र राय ,अजय सिंह, रोशन सिन्हा , महेंद्र श्रीवास आकाश चौबे , निखिल पांडेय, ओंकार खांडेकर व समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।