खास खबरछत्तीसगढ़

कवर्धा। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ब्लॉक स लोहारा के द्वारा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को सौपा ज्ञापन

कवर्धा। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे ब्लॉक स लोहारा के द्वारा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी स लोहारा को ज्ञापन दिया गया और यह बतलाया गया की स्कूलों मे जो मध्यान भोजन चलाया जा रहा वह कोरोना जैसी बीमारी के चलते बच्चों की सेहत के लिये नुकसान दायक हो सकता है इसलिए शासन प्रशासन से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे मांग करता है की बच्चों को अभी सूखा राशन ही दिया जाये जिला उपाध्यक्ष आशीष ठाकुर ने बतलाया की विगत 17महीनो से स्कूल बंद था तब की स्तिथि मे बच्चों को सूखा राशन दिया जाता था आज कोरोना सिर्फ कम हुवा है पूरी तरह से खत्म नही हुवा इसलिए बच्चों को आज भी सूखा राशन ही दिया जाना चाहिए जिला उपाध्यक्ष आशीष ठाकुर ने यह भी बतलाया की स्कूलों मे बच्चो को भोजन प्लेट मे दिया जाता है और भोजन के बाद बच्चों से ही प्लेट की धुलाई करवाई जाती है ऐसे मे एक पहली क्लास का बच्चा उस प्लेट की कितनी अच्छी तरह सफाई कर सकता है यह एक सोचनीय विषय है इसलिए खतरे का अंदाजा लगते हुवे शासन प्रशासन के जिम्मेदार लोगो से निवेदन है की वो इस विषय को गंभीरता से लेते हुवे अभी बच्चों को सूखा राशन दिया जाना चाहिए अगर प्रशासन इसपे ध्यान नही देती तो मजबूरन जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे को पहल करते हुवे आंदोलन करना होगा!आज ज्ञापन देने मुख्यरूप से ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप सोनी आशिफ कुरैशी लोचन मानिकपुरी कामेश पटेल मनोज कैलाश विनोद सोमनाथ उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button