छत्तीसगढ़

एल्डरमैन रूपचंद खोब्रागढ़े कर रहे हैं कोरोना वारियस का सम्मान

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-

एल्डरमैन रूपचंद खोब्रागढ़े कर रहे हैं कोरोना वारियस का सम्मान

देवेन्द्र गोरले

डोंगरगढ- देश में फैली वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के आदेशानुसार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अरुण ताम्रकार के निर्देशन में

 

ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्य योजना बनाकर कार्य करने का आदेश दिया है। इसी आदेश का पालन करते हुए रूपचंद खोब्रागढ़े एल्डरमैन नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़, पूर्व सेवादल ब्लाक अध्यक्ष डोंगरगढ़ एवं बंसीलाल साखरे, आनंद टेंबुरकर के द्वारा इस कोरोना महामारी में देश के

 

लिए सेवा दे रहे पुलिस विभाग के जवानों को पानी बॉटल एवं बिस्किट वितरण कर अपनी सेवा दे रहे हैं।इसी कड़ी में इस कोरोना महामारी में सेवा दे रहे नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को पानी बोतल एवं बिस्किट वितरण कर उनका सम्मान किया गया।

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button