खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

भिलाई महिला समाज चार को मनायेगी स्थापना दिवस, नई कार्यकारिणी की गई गठित

भिलाई/ श्रीमती त्रिपर्णा दासगुप्ता, अध्यक्ष बीएमएस के नेतृत्व में भिलाई महिला समाज के वर्ष 2021 से 2023 के कार्यकाल हेतु नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। 30 जुलाई को भिलाई महिला समाज, सेक्टर 04 के कार्यालय में उपस्थित उपाध्यक्ष, डॉ प्रतिभा इस्सर, अतिरिक्त उपाध्यक्ष सुश्री अर्चना श्रीवास्तव और सुश्री नीरजा कुमारी सिंह ने नई कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की घोषणा की। जिसमें समिति के नई कार्यकारिणी सदस्यों में उपाध्यक्ष के रूप में डॉ प्रतिभा इस्सर, अतिरिक्त उपाध्यक्ष के रूप में सुश्री अर्चना श्रीवास्तव, सुश्री अभिलाषा भट्टा, सुश्री गीता दुबे, सुश्री नीरजा कुमारी सिंह शामिल की गयी। इसके साथ ही सुश्री रत्नारानी डोकानिया सचिव के रूप में, सुश्री गीताली दत्ता संयुक्त सचिव के रूप में तथा सुश्री गायत्री साहू कोषाध्यक्ष के रूप में और महू रे सह-कोषाध्यक्ष के रूप में शामिल किये गये।
श्रीमती त्रिपर्णा दासगुप्ता, अध्यक्ष (बीएमएस) ने कार्यकारिणी समिति के नए सदस्यों को बधाई दी और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बीएमएस भविष्य में भी अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ायेगा और समृद्ध होगा। उन्होंने आगामी 04 अगस्त को भिलाई महिला समाज के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर भिलाई महिला समाज के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। वही 15 अतिरिक्त सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई है, जो भिलाई महिला समाज की विभिन्न इकाइयों जैसे ग्लव्स यूनिट, मसाला यूनिट, स्टेशनरी यूनिट, समृद्धि ईंधन और उद्योग केंद्र का नेतृत्व करेंगी।

Related Articles

Back to top button