छत्तीसगढ़

छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष का होगा ऐतिहासिक स्वागत

कोंडागांव । छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम का कल दिनांक 3 जुलाई को कोंडागांव में प्रथम आगमन होगा इस ऐतिहासिक अवसर पे जिला/ब्लाक व शहर कांग्रेस कमेटी कोंडागांव द्वारा उनका ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा ये पहला अवसर है जब बस्तर को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करने का अवसर  केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदान किया है और इस ऐतिहासिक अवसर पे कोंडागांव कांग्रेस अपने लाडले सरल सहज मिलनसार सबके दिलों में राज करने वाले विधायक और अब प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का स्वागत करने हेतु बेसब्री से इंतजार कर रही है और कल जब वो कोंडागांव पहुचेंगे तब उनका स्वागत मोटर साइकिल रैली और बस्तर के पारम्परिक ढोल मांदर के साथ करेगी उनके प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद कोंडागांव के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं सहित समस्त कोंडागांव वासियो में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और वे भी उनके स्वागत हेतु उत्सुक है निसंदेह मोहन मरकाम के प्रदेश अध्यक्ष बनने से कोंडागांव का विकास और अधिक तेज गति से होगा और अब कोंडागांव का नाम प्रदेश ही वरन देश मे भी सुर्खियों में रहेगा जिसका फायदा कोंडागांव वासियो को होगा और कोंडागांव विकास के नए आयाम स्थापित करेगा ।

सबका संदेस ब्यूरो कोंडागांव 9425598008

Related Articles

Back to top button