युवाओं की आवाज बन कर भाजयुमो को काम करना हैं : रंजित ठाकुर
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2021/07/IMG-20210730-WA0000.jpg)
छत्तीसगढ़ बेमेतरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बेमेतरा की प्रथम कार्यसमिति बैठक गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रभारी व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख रंजीत सिंह ठाकुर, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, प्रदेश मंत्री संध्या परगिनहा, जिला महामंत्री नरेन्द्र वर्मा, भाजयूमो जिलाध्यक्ष परमेश्वर वर्मा एवं भाजयूमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास घरडे, अनुराग चौबे, रोहित महेश्वरी, भोला शंकर वर्मा सहित जिला युवा मोर्चा व मंडल युवा मोर्चा के काफी कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया साथ ही भारत माता की जयकारे लगाए।
जिलाध्यक्ष जोशी ने प्रदेश के भ्रष्ठ बघेल सरकार के विफलताओं को आकड़ो सहित सभी के बीच रखते हुए जमकर प्रहार किया और कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं के नाम को बदलकर छत्तीसगढ़ में क्रियान्वित करने का झूठा काम कर रही है,नरवा,गरवा,घुरवा,बाड़ी कांग्रेस सरकार के कार्यकर्ताओं के भ्रष्टाचार करने का माध्यम बन गए है कांग्रेस सरकार विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं में पैसे की बंदरबांट करने के लिए नियम विधि को ताक में रखकर बढ़-चढ़कर अपने रिश्तेदारों को स्थान दे रही है।
पूर्व जिलाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुचाने की जिम्मेदारी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की है।संगठन की संरचना को बूथ स्तर तक मज़बूत करना है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ अनेक मुद्दे हैं हमे सही समय पर सही मुद्दे के साथ प्रहार करने की रणनीति पर काम करना चाहिए साथ ही स्थानीय स्तर पर भी स्थानीय मुद्दों पर भी भाजयुमो के एक एक कार्यकर्ताओं की पैनी नजर होनी चाहिए।
प्रभारी ठाकुर ने कहा कि घर्ष, विश्वास, समन्वय, सामंजस्य, परस्पर संवाद के मूल मंत्र के साथ भाजयुमो को आगे बढ़ना हैं। संगठनात्मक दृष्टि से भाजयुमो के बूथ स्तर तक विस्तार के साथ साथ धरना प्रदर्शन आंदोलन के साथ युवाओं की आवाज बन कर भाजयुमो को काम करना हैं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष वर्मा ने बैठक के प्रथम सत्र में प्रस्तावना रखी तथा स्वागत भाषण दिया। कहा कि यही सही समय हैं युवाओं को अपने साथ जोड़ने का अपनी विचारधारा के साथ जोड़ने का और भाजयुमो को पूरी ताकत के साथ इस काम में जुटना होगा, छत्तीसगढ़ के युवाओं की आवाज बुलंद करना होगा।
बैठक में मंडल अध्यक्ष मोंटी साहू, तनु दीवान, आयुष शर्मा, आशीष सोनी, योगेश वर्मा, होलुराम साहू, युपेश साहू, मुच्कुंद लोधी, श्रीकांत ठाकुर, महेंद्र जायसवाल, अर्पित गप्ता, विवेक दीवान, सुरेश निषाद सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे.