छत्तीसगढ़

मंत्री अकबर भाई ने राम मंदिर (तहसील साहू संघ बोड़ला) को 12 एकड़ जमीन की पर्ची प्रदान की*

*मंत्री अकबर भाई ने राम मंदिर (तहसील साहू संघ बोड़ला) को 12 एकड़ जमीन की पर्ची प्रदान की*

कवर्धा/बोड़ला:- पूर्व में बोड़ला ब्लॉक के ग्राम रामचुवा में तहसील साहू संघ बोड़ला (राम मंदिर) को लगभग 12 एकड़ जमीन दान में मिली हुई थी, परंतु उसका पर्ची अब तक रामचुवा मंदिर ट्रस्ट को नहीं मिल पाया था, जिसे मंत्री जी के संज्ञान में आते ही तात्कालिक रूप से उन्होंने पर्ची बनवाया जिसे शुक्रवार मण्डी प्रागंण (तालपुर) के आयोजित कार्यक्रम में तहसील साहू समाज के प्रतिनिधियों को प्रदान किया गया। सभी ने उनका तहे दिल से आभार प्रकट किया। प्राप्त करने वाले प्रतिनिधियों में तहसील साहू संघ बोड़ला के अध्यक्ष नीलकंठ साहू, जिला युवा प्रकोष्ठ चोवा राम साहू, ईश्वरी साहू गिरीश साहू तारण साहू कौशल साहू रामअवतार साहू झाडूराम साहू राजू साहू कौशल साहू चंद्रमा साहू लाल चंद साहू शंकर साहू भगवंता साहू रामाधीन साहू चैतराम साहू आदि उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button