Uncategorized

युवक-युवती को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी

सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़  खरोरा- खरोरा थाना अंतर्गत अंसौदा के पास बाइक से जा रहे युवक-युवती को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं युवती की मौके पर मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक महिंद्र पाटले पिता कृपाशंकर (21वर्ष) निवासी भेजरीडीह और पूजा गायकवाड़ (19) अपने हीरो होंडा एचएफ डीलक्स सीजी 04 एलएक्स 2059 से पूजा गायकवाड़ को अडबंधा से छतौना मंदिर हसौद छोड़ने जाते समय ग्राम अंसौदा में पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 04 जे 0161 के चालक वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें पूजा गायकवाड़ को सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button