Uncategorized

*चिकित्सा प्रति पूर्ति राशि मान्यता अस्पताल का ही क्यों-भारत साहू*

बेरला:- विकासखण्ड से ग्राम मनियारी शासकीय प्राथमिक विद्यालय मनियारी संकुल केंद्र सलधा जिला बेमेतरा के ये मामला नजर आए जो कि शिक्षक के लिए बड़ी समस्या की बात उठी है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कर्मचारी को मान्यता प्राप्त अस्पताल से इलाज कराए कर्मचारी को ही चिकित्सा प्रतिपूर्ति राशि दिया जाता है। मार्च-अप्रैल 2021 में सैकड़ों कर्मचारी कोविड से पीड़ित कर्मचारी मान्यता अस्पताल में बेड नहीं मिलने के कारण अपना जान बचाने के लिए प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराएं। बेरला विकासखंड में संलग्न कर्मचारी जी भारत राम साहू सहायक शिक्षक (एल.जी.)प्राथमिक शाला मनियारी जिला बेमेतरा छत्तीसगढ़ द्वारा स्वयं ईलाज का चिकित्सा प्रतिपूर्ति प्रतिपूर्ति की राशि के लिए जानकारी लिया गया जिसमें सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अस्पताल हो तभी चिकित्सा प्रतिपूर्ति राशि मिलेगा।

Related Articles

Back to top button