छत्तीसगढ़

छ.ग. फिल्म इंडस्ट्री इकाई कोंडागांव ने किया वृक्षारोपण

कोण्डागांव । कोण्डागांव के देवखरगांव DAV मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण का केकार्यक्रम छ.ग. फिल्म इंडस्ट्री इकाई कोण्डागांव द्वारा आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण कुमार बंछोर (महासचिव छ.ग. फिल्म इंडस्ट्री रायपुर) ने किया तथा मुख्य अतिथि टी.सी. अग्रवाल एसडीएम कोण्डागांव रहे, कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने इंडस्ट्री के कलाकार उर्वशी साहू, निशा चौबे, संगीता निषाद उपस्थित रहे, छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री रायपुर से कोषाध्यक्ष श्रीमती केसर सोनकर तथा बस्तर संभाग अध्यक्ष किशोर शर्मा ने भी अपना अमूल्य समय दिया, सभी कलाकारों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महेंद्र यादव का पूर्ण सहयोग रहा छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री इकाई कोण्डागांव की ओर से सफल आयोजन के लिए समस्त पदाधिकारियों को टी.सी. अग्रवाल एसडीएम कोंडागांव तथा महासचिव अरुण बंछोर ने धन्यवाद और इकाई के सभी सदस्यों को भविष्य में ऐसे आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी ।

Related Articles

Back to top button