छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का धरना प्रदर्शनभारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का धरना प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का धरना प्रदर्शन

अजय शर्मा जिला ब्यूरो

 

 

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें प्रदेश भर में व्याप्त खाद संकट,बिजली कटौती, गोबर खाद खरीदने की बाध्यता को लेकर अकलतरा विधानसभा के अकलतरा मे किया गया। जिसमें भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री दिनेश सिंह ने कांग्रेस की भूपेश सरकार के वादा खिलाफी को उजागर करते हुए कहा कि किसान बैंक और सोसायटी में दर दर भटकने के लिए मजबूर है।खाद बीज समय पर न मिलने के कारण खेती पिछड़ रही है 2500 रु क्विटल धान धरीदी सपना हो गया है भूपेश सरकार अपने मे मस्त है और किसान अपने को ठगा सा महसूस कर है। किसानों की आवाज को गाव से विधानसभा तक बुलंद किया जाएगा। भाजपा कार्यसमिति सदस्य लीलाधर सुल्तानिया ने भूपेश सरकार के वादाखिलाफी को लेकर कहा कि गंगा जल लेकर गौमाता की पूछ पकड़कर जो वादा किया था उसे निभाये। किसानों को समय पर खाद बीज उपलब्ध किया जाए ।अन्न दाता किसान को उसके एक एक दाने के मूल्य का भुगतान करे और अपने वादा को निभाये।विधिप्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज मिश्रा ने कहा कि किसानों की वर्तमान में दयनीय स्थिति हो गयी है किसान खेती बाड़ी छोड़कर बैंक और सोसायटी के चक्कर लगा रहे है।तथा समय पर धान का पिछला भुगतान न होने के कारण साहूकारों के कुचक्र में फस रहे है।महिला मोर्चा की प्रदेश सह-कार्यालय मंत्री कल्याणी साहू ने कहा कि जब से कांग्रेस की भूपेश सरकार आयी है किसानों को आशा था कि उन्हें 2500 रु क्विटल में धान पिछले बोनस और प्रतिवर्ष बोनस प्रदान करेगी किन्तु किसान हतास व परेशान है।जिला महामंत्री किसान मोर्चा राकेश शुक्ला ने कहा कि किसानों को सब्जबाग दिखा कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार किसानों को भूल गयी है और उनको मोहरे की तरह इस्तेमाल कर चुनाव जीती और नरवा घुरवा बाड़ी की योजना के भ्रमजाल में फसा कर भ्रमित कर रही है।महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रजनी साहू ने कहा की देश के कर्णधार किसान है और किसानों के साथ जो वादा खिलाफी और झूठे वादे किये गए उससे किसान अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है।आज किसानो
की समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी सड़क से विधानसभा तक उठाएगी।धरना प्रदर्शन को मंडल अध्यक्ष विष्णुकश्यप एवम प्रदीप सोनी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष उषा राठौर एवम संतोषी बरेठ, सत्यभामा वैष्णव,प्रभा सिंह,रोशनी राठौर,हेमंत कटकवार,जिला पंचायत सदस्य लाल बहादुर सिंह,शांति भारते,सुमित प्रताप सिंह,प्रेम सागर कश्यप,रोहित सारथी,अहिल डहरिया,सतीश यादव,गोवर्धन सिंह, संजय सोनवानी,प्रकाश कामले, पुरुषोत्तम नामदेव,राज शर्मा ने भी संबोधित किया।कार्यकम का संचालन नन्द चौधरी एवम आभार राकेश शुक्ला जी ने किया।इन धरना प्रदर्शन में कमल केडिया,एस कुमार देवांगन,राजेन्द्र शर्मा,अवध चंद्रा,अनिरुद्ध सिंह,पिंटू बरेठ,संजीव राठौर,सूर्यकांत नामदेव,शिवम कैवर्तय, पूनम दुबे,आकाश यादव,ब्रजेश मिश्रा, नवनीत कंवर,मिथलेश कुमार,महेंद्र कुमार भारद्वाज,भागीरथी देवांगन,गौरव अग्रवाल,राजन केडिया,अक्की जैन,राकेश शुक्ला, शेषनारायण सिंह,संतोष दुबे,साहिल खान,राजू उपध्याय, भगवान सिंह,लखन सिंह कंवर,ओमप्रकाश श्रीवास,संतोष चौहान व भाजपा के कार्यकर्ता अत्यधिक संख्या में उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button