दैनिक राशिफल

1 जुलाई क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आलस त्यागें और अपना उद्धेश्य पूरा करने में जीजान लगा दें। निजि कार्यों में व्यस्तता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।

वृषभ राशिफल / Tauras Horoscope Today: सतर्क रहें, हर किसी की बातों में आना बंद करें। अपनों के द्वारा धोखा मिलने से मन दुखी होगा। वाहन सुख मिलेगा। कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे। मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: परिवार के कार्यों में व्यय वृद्धि होगी। संतान के कार्य चिंता व तनाव बड़ा सकते हैं। जीवनसाथी को अस्वस्थता रहेगी। कार्यसिद्धि से पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आस पड़ोसियों से संबंध सुधरेंगे।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: आप की मेहनत और सही मार्गदर्शन मिलने से सफल होंगे। मेहमानों की आवाजाही से दिनचर्या में बदलाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। शत्रु भय रहेगा।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: लंबित कार्य पूरे होंगे। स्वर्ण आभूषणों की प्राप्ति संभव है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शरीर कष्ट बना रहेगा। धार्मीक यात्रा के योग बन रहे हैं।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: सही समय पर सही निर्णय लेना आप के हित में रहेगा। संतान के कटु वाक्यों से दुखी होंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। तनाव रहेगा, कलह से बचें। झंझटों में न पड़ें।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: कारोबार विस्तार के लिये बैंक से कर्ज लेना पड़ सकता है। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। घूम हुई वस्तु प्राप्त हो सकती है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी मनोनुकूल रहेंगी। शरीर कष्ट संभव है।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: माता-पिता द्वारा आप के किये कार्यों की अव्हेलना होगी। कोर्ट व कचहरी में प्रतिकूलता मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कार्यक्षेत्र में नई योजना बनेगी। व्यवसाय कारोबार लाभप्रद रहेगा। विदेश जानें के योग हैं।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: धर्म लाभ मिलेगा। व्यवसायिक लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। धर्म-कर्म में आर्थिक योगदान देंगे। निर्माण कार्य की बाधा दूर होकर लाभ होगा।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: आजीविका के नए संसाधन स्थापित होंगे। संतान के किये कार्यों से प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। किसी व्यक्ति विशेष के प्रति आकर्षित होंगे। अपरिचितों पर विश्वास हानि पहुंचाएगा।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: आप के इष्टबल को मजबूत करें। मेहनत करें दुसरों पर विश्वास न करें। शत्रु बुरी तरह परास्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: आप जो कहते हैं वह करते नहीं अपने वादों को सही समय पर निभाने का प्रयास करें। व्यवसाय में शत्रु भय बना रहेगा। संपत्ति के कार्य पक्ष में बनेंगे।

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button