जेल शिक्षिका से प्यार कर जमकर की अय्याशी, फिर शॉर्टकट पैसा कमाने का झांसा देकर लूट लिए लाखों
सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जेल शिक्षिका से दुष्कर्म के बाद लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपी शख्स भी जेल में शिक्षक है। उसने जेल शिक्षिका से दुष्कर्म ज्यादा मुनाफा दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी कर फरार हो गया।अब पीडि़ता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है।
महिला शिक्षिका से ऐसे हुई दोस्ती, फिर..
पुलिस के मुताबिक रायपुर जेल में पदस्थ 44 वर्षीया शिक्षिका और शिक्षक मिथलेश कुमार धुरंधर के बीच वर्ष 2015 में दोस्ती हो गई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। मिथलेश ने महिला को शादी करने का आश्वासन दिया और दैहिक शोषण करता रहा। बाद में उसने महिला को झांसा दिया कि शेयर मार्केट में पैसा लगाने से ज्यादा मुनाफा मिलेगा और उसने महिला से 4 लाख रुपए अपने बैंक खाते में जमा करवाया। उसने महिला को आश्वासन दिया कि 4 लाख रुपए जमा करने पर 2 साल में 10 लाख रुपए मिलेंगे। महिला उनकी बातों में आ गई और उसके कहने पर 4 लाख रुपए उसके बैंक खाते में जमा कर दिए।
फिर शादी से किया इनकार
कुछ सालों तक दोनों के बीच संबंध अच्छे रहे। इसके बाद मिथलेश ने महिला से शादी करने से इनकार कर दिया। इसकी शिकायत महिला ने थाने में की। पुलिस ने मामले की जांच की। इसके बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117