दैनिक राशिफल

25 जून क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष :- आपको क्रोध पर संयम बरतने के लिए सलाह देते हैं। मानसिक रूप से बेचैनी के कारण किसी कार्य में आपका मन ना लगे यह हो सकता हैं। स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा।

वृषभ :- शारीरिक रूप से अस्वस्थ रहने से तथा कार्य सफलता प्राप्त करने में विलंब होने से आप निराश हो सकते हैं। आज किसी नए कार्य का शुभारंभ न करें। खान-पान में उचित अनुचित का विवेक रखें। आज कार्यभार अधिक रहेगा इसलिए शिथिलता रहेगी

मिथुन :- शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुशी का अनुभव करेंगे। मित्रो और परिजनो के साथ प्रवास या पर्यटन स्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। नए वस्त्रों की खरीदी भी करेंगे। वाहनसुख भी मिलेगा।

कर्क :- आज व्यापार में लाभ और आय में वृद्धि होगी। स्त्री मित्र आज विशेष सहायक बनेंगे। कोई शुभ प्रसंग हो सकता हैं। वैवाहिक जीवन मे खराबियाँ आ सकती है या जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती हैं।

सिंह :- शारीरिक स्फूर्ति का आज अभाव हो सकता हैं और मानसिक रूप से भी चिंता बनी रह सकती हैं। पत्नी के साथ कलह बन सकती हैं अथवा अनबन हो सकती हैं।

कन्या :- माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती हैं। संबंधियों के साथ मनमुटाव के प्रसंग बन सकते हैं। इस समय में आपको परिवार के सदस्यों की तरफ से मिलने वाले सुख में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

तुला :- परिश्रम का फल इच्छानुसार ना मिलने के कारण मन उदास रहेगा। पिता की सेहत मे खराबियाँ आ सकती हैं साथ ही साथ नौकरी को लेकर भी चिंता मे रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र मे कामयाबी मिलेगी।

वृश्चिक :- आज स्वास्थ्य नरम रह सकता हैं। वैचारिक उलझनों के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। मध्याह्न के बाद आप शारीरिक और मानसिक रूप से अनुकूलता महसूस करेंगे।

धनु :- अचानक धनप्राप्ति का योग बनेगा। व्यावसायियों को लाभ मिलेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे और फिजूल की यात्रा करने से बचे अन्यथा धनहानी के योग बने हुए हैं।

मकर :- आज धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में रुचि रहने से उन कार्यों के पीछे व्यस्तता रहेगी तथा उनके पीछे खर्च भी हो सकता हैं। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कार्य उपस्थित होंगे।

कुंभ :- व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए आज लाभदायी दिन हैं। मित्रों के साथ भेंट होने से मन में आनंद छाया रहेगा। उनके साथ प्रवास का आयोजन भी हो सकता हैं। नए कार्य का शुभारंभ आपके लिए लाभदायी रहेगा।

मीन :- आज के दिन आपके पिता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। इस समय में आपको परिवार के सदस्यों की तरफ से मिलने वाले सुख में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपनी सोच को सक्रात्मक रखे।

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button