छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने किया आम नागरिकों के लिए निर्मित पुष्प वाटिका का अवलोकन

कलेक्टर ने किया आम नागरिकों के लिए निर्मित पुष्प वाटिका का अवलोकन

मुंगेली कलेक्टर अजीत वसंत ने आज जिले के नगर पालिका मुंगेली स्थित डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम परिसर में आम नागरिकों के लिए निर्मित पुष्प वाटिका का अवलोकन किया और उन्होने पुष्प वाटिका में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर कलेक्टर वसंत ने कहा कि नगर पालिका मुंगेली के नागरिकों और बच्चो के स्वस्थ मनोरंजन एवं खेल-कूद आदि के लिए पुष्प वाटिका का निर्माण किया गया है। इस वाटिका में विभिन्न प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जो नगरवासियों के लिए गौरव की बात है। उन्होने कहा कि नगर में चाौपाटी की कमी महसुस की जा रही है। उन्होने इस कमी को दूर करने के लिए अधिकारियों को नगर पालिका के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थल चयन करने के निर्देश दिये है। उन्होने स्थल चयन होते ही शीघ्र ही चाौपाटी निर्माण करने की बात कहीं। इस अवसर पर नगर पालिका मुंगेली के मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनीष वारे भी मौजूद रहे

मनीष नामदेव

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button