
कवर्धा,बोड़ला: 01जुलाई2021 को संकुल प्राचार्य पालक सोहन कुमार यादव ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम के निर्देशानुसार पालक संकुल के 12 शास.प्राथमिक शाला,04 माध्यमिक शाला एवं शास.हाई स्कूल बैरख के समस्त शिक्षकगणों एवं ग्रामीणों के द्वारा “पढई तुंहर दुआर” के अंतर्गत मोहल्ला क्लास का संचालन माॅ सरस्वती के पूजा अर्चना पश्चात् मोहल्ला क्लास का संचालन किया गया जिसमें बच्चों को शिक्षकों एवम ग्रामीणों के सहयोग से अध्यापन करने के लिए प्रेरित किया गया जिसमें नेवराटोला में विद्यार्थियों को पहाड़ा वितरण किया गया एवं बैरख, रानीदहरा, ढोलबज्जा, शक्तिपानी, आमानारा, पेन्ड्री, बावापथरा, मांदीभाटा,पालक थुहापानी चोरभटठी के सभी मजरा टोला, पारा के मंच में मोहल्ला कक्षा का संचालन जनप्रतिनिधियों के उपस्थित में मोहल्ला क्लास की शुरुआत किया गया । जिसमें सभी प्रधान पाठक एवं शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।




