खास खबरदेश दुनिया

डिजिटल इंडिया अभियान के माध्यम से ही एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड सच हुआ- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

डिजिटल इंडिया अभियान के आज छह वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  लाभार्थियों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया के माध्यम से ही एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड को सच किया जा रहा है। इससे प्रवासी कामगारों को सबसे ज्यादा फायदा हो रहा है, क्योंकि उन्हें अब नए राशन कार्ड नहीं बनाने पड़ेंगे। डिजिलॉकर इस बात का एक अच्छा उदाहरण है कि डिजिटल इंडिया कितना प्रभावी रहा है। स्कूल/कॉलेज, आधार, पैन, वोटर आईडी कार्ड जैसे सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज अब डिजिलॉकर पर आसानी से और सुरक्षित रूप से संग्रहीत किए जा सकते हैं।इससे पहले पीएम मोदी ने अभियान के 6 वर्ष पूरे होने पर देश को को शुभकामनाएं दी और कहा कि आज का दिन भारत के सामर्थ्य, भारत के संकल्प और भविष्य की असीम संभावनाओं को समर्पित है। डिजिटल इंडिया, भारत का संकल्प है। डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत की साधना है। डिजिटल इंडिया, 21वीं सदी में सशक्त होते भारत का जयघोष है।

Related Articles

Back to top button