छत्तीसगढ़

बाल क्रीड़ा परिसर में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित बाल क्रीड़ा परिसर में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित Applications invited for admission in Children’s Sports Complex

बाल क्रीड़ा परिसर में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित 
1 जुलाई से आवेदन पत्र होगा प्रदाय
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई
 
नारायणपुर 30 जून, 2021- जिला नारायणपुर में संचालित बालक क्रीड़ा परिसर में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों को कक्षा 6वीं, 8वीं एवं 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र अधीक्षक बालक क्रीड़ा परिसर नारायणपुर के द्वारा 1 जुलाई 2021 से प्रदाय किया जावेगा तथा आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2021 निर्धारित की गई है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि छात्र अपना आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर अधीक्षक, बालक क्रीड़ा परिसर नारायणपुर के कार्यालय में जमा कर सकेंगे। कोविड-19 से बचाव की दृष्टि से शारीरिक परीक्षण नहीं किया जावेगा। विभाग प्रमुख के निर्देशानुसार शारीरिक परीक्षण के लिए छात्रों को पृथक से सूचना दी जावेगी। अधिक जानकारी के लिए श्री जी.पी.देवांगन, अधीक्षक बालक क्रीड़ा नारायणपुर मोबाईल नंबर-748944947 और श्री ए.के. फारूकी, पी.टी.आई. मोबाईल नंबर-9424287178 पर संपर्क कर सकते हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button