दुर्ग कलेक्टर, आई जी एवं एस पी के भी बदले जाने के संकेत

आई जी जी पी सिंह का होगा प्रमोशन
दुर्ग रेंज के आई जी पद के लिए सिन्हा, कल्लूरी व छाबड़ा के नामों की चर्चा
भिलाई। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा इन दिनों पुलिस विभाग सहित तमाम अन्य विभागों में सर्जरी का कार्य युद्ध स्तर पर प्रारंभ कर दिया है। आगामी 25 दिसंबर के आस पास एवं विधानसभा सत्र के पूर्व एस पी, कलेक्टर सहित दुर्ग रेंज के आई जी के भी बदले जाने के संकेत सूत्रों से मिल रहे है। दुर्ग रेंज के आई जी जी पी सिंह के प्रमोशन होने के कारण उनके स्थान पर आई जी दुर्ग रेंज के दौड़ में बस्तर आई जी विवेकानंद सिन्हा, एसआरपी कल्लूरी व डीजाईजी आनंद छाबड़ा भी दुर्ग रेंज के आई जी की दौड़ में शामिल है। अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल के पसंददीदा इनमें से कौन होगा। आई जी जी पी सिंह का प्रमोशन होने वाला है और वे अब एडीजी बनने वाले हैं। आनन फानन में एडीजी इंटेलिजेंस का दायित्व अभी संजय पिल्ले को दिया गया है लेकिन जानकार लोगों का कहना है कि उक्त पद पर जी पी सिंह की ताजपोशी की जा सकती है। वहीं योजना और प्रबंधन का भी दायित्व पुलिस मुख्यालय में उन्हें सौंपा जा सकता है।