दैनिक राशिफल

22 जून क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष :- आपका दिन आर्थिक एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण से लाभदायी रहेगा। धनलाभ के साथ धन बचाने का कोई उचित तरीका मिल सकता हैं। शरीर एवं मन से आज आप तरोताजा महसूस करेंगे।

वृषभ :- आज सामाजिक कार्यों से जुड़ना पडेगा लेकिन वाद-विवाद में न उतरें। आज आप संवेदनशील रहेंगे। विशेषकर माता एवं स्त्री सम्बंधित विषयों पर अधिक भावुक रहेंगे। यात्रा करने से बचे।

मिथुन :- आज के दिन आपके परिवार के सदस्यों से किसी न किसी बात को लेकर अलगाव स्थिति पैदा हो सकती हैं। आज के दिन परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख और सहयोग मिलेगा।

कर्क :- आज का आपका दिन मध्यम फलदायी कहा जा सकता हैं लेकिन आर्थिक रूप से लाभदायी रहेगा। व्यय अधिक हो सकता हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह :- आज आपके साथ किसी अनहोनि घटना के घटित होने की संभावना हैं। क्रोध की स्थिति दिमाग मे बनी रहेगी, परंतु क्रोध को नियंत्रण मे रखने से आपका फायदा होगा।

कन्या :- आज का आपका दिन मध्यम फलदायी कहा जा सकता हैं लेकिन आर्थिक रूप से लाभदायी रहेगा। व्यय अधिक हो सकता हैं। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की तरफ आकर्षण अनुभव करेंगे।

तुला :- इस समय में आपको शिक्षा के क्षेत्र में मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता हैं परंतु भाग्य का अच्छा साथ प्राप्त होगा साथ ही साथ आपके स्वभाव में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा

वृश्चिक :- आज नकारात्मक विचारों से दूर रहें। अत्यधिक विचार और क्रोध आपको मानसिक रूप से परेशानी पहुंचा सकते हैं। खर्च की मात्रा बढ़ने से आर्थिक तंगी का अनुभव हो सकता हैं। अनिद्रा सताएगी। कागजातों के मामले में सावधानी रखें।

धनु :- आज आपके किसी के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। किसी अपने के साथ वैचारिक तालमेल खराब होने की स्थिति बनी हुई हैं। आज आपको या परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं।

मकर :- बौद्धिक कार्यों एवं व्यवसाय में आप नई शैली अपनाएंगे। साहित्य तथा लेखन की प्रवृत्ति को गति मिलेगी। शरीर में बेचैनी और थकान अनुभव करेंगे। संतान की समस्या चिंता का कारण बन सकती हैं। लंबी यात्रा की आशंका हैं।

कुंभ :- आज के दिन आपके स्वभाव में गंभीरता एवं एकाग्रता की झलक देखने को मिलेगी। बेवजह का मानसिक तनाव लेने से बचे, घर के पास के मंदिर मे वृद्ध पुजारी को पीले वस्त्र देने से शुभ फलो की प्राप्ति होगी।

मीन :- आज व्यापारियों के लिए दिन बहुत अच्छा हैं। व्यवसाय में साझेदारी करने के लिए भी शुभ समय हैं। घर में किसी मांगलिक प्रसंग का आयोजन होगा। नए कार्य का आरंभ करने के लिए शुभ दिन हैं। सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ मुलाकात होगी।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button