छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

महिलाओं की समस्या जल्द हल करने महिला डेस्क का गठन

भिलाई। डी.जी.पी. डी.एम. अवस्थी के निर्देशानुसार राज्य में महिला संबंधी शिकायतों के शीघ्र निराकरण, महिलाओं के विरुद्ध हो रहें अपराधों में कमी लाने के लिए तथा सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु संवेदना कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है।

इसी कार्यप्रणाली को जारी करने के लिए अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम द्वारा पुलिस कन्ट्रोलरुम सेक्टर-6 में प्रत्येक थाना के महिला प्रधान आरक्षक एवं महिला आरक्षक की बैठक ली गयीं। जिसमें प्रत्येक थाना में अब महिला डेस्क की स्थापना होगी। जिससे पीडि़त महिला अपनी परेशानियों को बिना किसी संकोच के महिला कर्मचारियों को बता पाएंगी। जिसका निराकरण कम से कम समय में किया जाएगा। पीडि़ता के साथ अगर कुछ गंभीर घटना घटित हुई होगी तो महिला डेस्क के कर्मचारियों द्वारा तत्काल थाना प्रभारी को सूचित की जाएगी एवं कोई भी पीडि़त महिला की पारेशानी को शालीनतापूर्वक एवं अधिक समय देकर सुनेगी। जिससे पीडि़ता अपनी परेशानियों को खुलकर बता पाएंगी। महिला डेस्क में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक महिला कर्मचारी उपस्थित रहेगी।

Related Articles

Back to top button