छत्तीसगढ़

कवर्धा में आकाशीय बिजली का कहर, एक बच्चे की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ कवर्धा- कवर्धा में आकाशीय बिजली कहर बनकर बरपी है। आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई है जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि घर के बाहर बच्चे खेल रहे थे। उसी समय ये हादसा हुआ। एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसर को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक की उम्र 15 साल है। घटना सिटी कोतवाली के रामनगर की है। घटना से परिजनों का रो – रो कर हाल बुरा हुआ है।

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button