मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 18 जून को जांजगीर-चांपा जिले को देंगे निर्माण कार्यों की सौगात Chief Minister Bhupesh Baghel will give construction works to Janjgir-Champa district on June 18.

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 18 जून को जांजगीर-चांपा जिले को देंगे निर्माण कार्यों की सौगात,
122 करोड़ 96 लाख रुपए के 144 विभिन्न निर्माण कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे,
जांजगीर-चांपा,16 जून,2021/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 18 जून को जांजगीर-चांपा जिले को 122 करोड़ 96 लाख रूपए की लागत के 144 विभिन्न निर्माण कार्यों की सौगात देंगे। इसमें 46 करोड़ 75 लाख रूपये के 41 कार्यो का लोकार्पण और 76 करोड़ 21लाख रूपये के 103 कार्यो का भूमिपूजन शामिल है।
18 जून को मुख्यमंत्री के करकमलों से जिन प्रमुख कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। उनमें जैजैपुर के जिला जांजगीर-चांपा के हसौद में विश्राम गृह सह 2 नग आई-टाइप आवास गृह का निर्माण कार्य लागत 1 करोड़ 71 लाख रूपए, पोरथा से सराईपाली सड़क निर्माण लागत 1 करोड़ 9 लाख रूपए, जामपाली से जाजंग सड़क निर्माण लागत एक करोड़ 66 लाख रूपए, नगरदा से नवाडीह लागत 1 करोड़ 67 लाख रूपए, सकरेलीखुर्द से कुधारीटार लागत एक करोड़ 37 लाख रुपए, अकलतरा में पो.मे.अ.ज. बालक छात्रावास निर्माण (50 सीटर) लागत एक करोड़ 53 लाख रुपए, पामगढ़ में बेहानाला पर गाड़ाघाट स्टापडेम का निर्माण कार्य लागत 2 करोड़ 40 लाख रुपए शामिल है।
इसी प्रकार भूमि पूजन एवं शिलान्यास होगा, उनमें सक्ती जिला जांजगीर चांपा में मल्दी सूवाडेरा (व्हाया नंदौर कला) अचानकपुर मार्ग 6 किलोमीटर पुल पुलिया सहित लागत 11 करोड़ रुपए, जांजगीर-चांपा के पोता सिंघरा मार्ग में सड़क निर्माण पुल पुलिया सहित 17 करोड रुपए, ग्राम कुरदा विकासखंड बलौदा में रेट्राफिटिंग आधारित नल जल प्रदाय योजना लागत 2 करोड रूपए,
इसी प्रकार एकल ग्राम प्रदाय नल जल योजना के तहत पलारीखुर्द विकासखंड सक्ती में लागत 1 करोड़ 40 लाख रूपए, ग्राम बालपुर विकासखंड बलौदा में लागत एक करोड़ 15 लाख रुपए, ग्राम सेंदरी विकासखंड सक्ती में लागत एक करोड़ 27 लाख रुपए, ग्राम असौदा विकासखंड सक्ती में लागत एक करोड़ 17 लाख रुपए, ग्राम गिधौरी विकासखंड बम्हनीडीह में लागत एक करोड 09 लाख रुपए, ग्राम डोंगरी विकासखंड बलौदा में लागत एक करोड़ 58 लाख रुपए, ग्राम चारपारा विकासखंड बलौदा में लागत 1 करोड़ 47 लाख रूपए, ग्राम मुक्ता विकासखंड जैजैपुर में लागत 1 करोड़ 34 लाख रुपए, ग्राम कपिस्दा विकासखंड बम्हनीडीह में लागत एक करोड़ 53 लाख रुपए, ग्राम मडवा विकासखंड बलौदा में लागत एक करोड़ 34 लाख रुपए, ग्राम बसंतपुर विकासखंड बलौदा मे एक करोड़ 13 लाख रुपए, ग्राम मेहंदा विकासखंड नवागढ़ में एक करोड़ 29 लाख रुपए, ग्राम पाली विकासखंड नवागढ़ में एक करोड़ 42 लाख रुपए, ग्राम तनौद विकासखंड लागत 2 करोड़ रूपए, ग्राम तुलसी विकासखंड नवागढ़ में लागत 1 करोड़ 32 लाख रूपए, ग्राम उदय भाटा विकासखंड नवागढ़ में एक करोड़ 32 लाख रुपए का शिलान्यास किया जाएगा।
ग्राम भिलौनी विकासखंड नवागढ़ में रिट्रोफिटिंग आधारित नल जल प्रदाय योजना लागत एक करोड़ 73 लाख रुपए, अकलतरा में शास्त्री चैक से अंबेडकर चौक तक रोड डिवाइडर एवं रोड वाइंडिंग कार्य लागत 1 करोड़ 90 लाख रुपए और शक्ति में 1800 मेट्रिक टन 02 गोदाम निर्माण कार्य लागत करोड़ 5 लाख रूपए का शिलान्यास शामिल है।
अजय शर्मा ब्यूरो चीफ