छत्तीसगढ़

शामपुर में पेयजल आपूर्ति ठप्प होने से परेशान है ग्रामीण

कोंडागांव। सरकार द्वारा ग्रामीणों को पीने का स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत शामपुर में नल जल योजना की शुरुआत हुई थी। योजना के तहत कुछ दिनों तक तो गांव में पानी की आपूर्ति होती रही लेकिन अचानक कुछ महीने पूर्व पानी की आपूर्ति बंद हो जाने से ग्रामवासी पानी के लिये परेशान हो रहे हैं। शामपुर के स्थानीय ग्रामीणों से पूछने पर पता चला कि बिते 6 माह से नलजल योजना के तहत पानी की आपूर्ति बिल्कुल ही बंद है। पीएचई विभाग के अधिकारियों को जानकारी जानकारी देने के बाद भी ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। पाइप लाइन बंद रहने से ग्रामीणों को पीने के पानी के लिये काफी मशक्कत करना पड़ रहा है।

http://sabkasandesh.com/archives/68592

http://sabkasandesh.com/archives/68607

http://sabkasandesh.com/archives/68574

 

Related Articles

Back to top button