Uncategorized

*इंग्लिश मीडियम स्कूल के उद्घाटन के लिए देवकर पहुंचे मंत्री रविन्द्र चौबे का नगरवासियों द्वारा भव्य स्वागत, कई विकास कार्यो का भूमिपूजन कर रखी आधार शिला*

*देवकर:-* प्रदेश कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे अपने काफिले के साथ अपने साजा विधानसभा क्षेत्र के हॉटस्पॉट क्षेत्र देवकर नगर पंचायत पहुंचे। जहां पर काँग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा नेता जी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मंत्री जी ने नगर देवकर स्थित स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय का उद्घाटन के साथ क्षेत्र के कई इलाकों के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसमे मंत्री जी के साथ समस्त विभागीय एवं प्रशासनिक अफसर एवं कर्मचारी मौजूद रहे।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे जी के साथ कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष बंशीलाल पटेल, ब्लॉकाध्यक्ष-सन्तोष वर्मा, उपाध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि-बिहारी लाल साहू, ब्लॉक कोषाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि-विनोद कुंजाम, अध्यक्ष-जान्त्री साहू, उपाध्यक्ष-अजय अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष-पन्ना जैन एवं राधे श्याम देवांगन, पूर्व उपाध्यक्ष-राधेश्याम ढीमर, पार्षदगणों में मुरली सिन्हा, सामलिया साहू, सतकुमार सिन्हा, सरोज साहू, ताराचंद कुम्हार, राधा बाई ढीमर, रिजवाना परवीन, शकीला बी, मनीष निषाद, एल्डरमैन- खलील बेग, रौशन अग्रवाल, सतीश धीवर सहित सैकड़ों की तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सहित आसपास के पंच-सरपँच व आमलोगों शामिल रहे।
इस कार्यक्रम में मंत्री जी ने अपना उद्बोधन भी दिया। जिस पर नगर-क्षेत्र के लोगों देवकर में इंग्लिश मीडियम स्कूल की सुविधा देने के लिए मंत्री जी को धन्यवाद प्रदान किया।गौरतलब हो कि वर्तमान कोरोना संकटकाल के बाद देवकर नगर क्षेत्र में कृषि,पशुपालन एवं जलसंसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे जी का प्रथम आगमन एवं कार्यक्रम है।विगत कल शनिवार को मंत्री जी विधानसभा के नगर पंचायत धमधा से होकर नगर पंचायत देवकर पहुंचे। जहां कार्यक्रम की समाप्ति के बाद ज़िला मुख्यालय बेमेतरा के लिए रवाना हुए।

Related Articles

Back to top button