छत्तीसगढ़

कांग्रेस सेवादल जिला दुर्ग ग्रामीण के द्वारा मोदी सरकार के बढ़ती महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया Demonstration by Congress Seva Dal District Durg Rural against the rising inflation of Modi government

*कांग्रेस सेवादल जिला दुर्ग ग्रामीण के द्वारा मोदी सरकार के बढ़ती महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया*

*भिलाई (5 जून):-* छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आदेश अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के आदेश अनुसार अहिवारा के लाडले विधायक कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार के आदेश अनुसार एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार के दिशा-निर्देश पर कांग्रेस सेवादल जिला दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष पी. लक्ष्मी नरसिम्हा के नेतृत्व में आज कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र की मोदी सरकार की विफलता एवं बढ़ती महंगाई के खिलाफ आज धरना प्रदर्शन किया गया। पी. लक्ष्मी नरसिम्हा ने अपने निवास पर केंद्र सरकार की विफलताओं का स्लोगन हाथ में लेकर अपना धरना प्रदर्शन किए। इसमें मुख्य रूप से बढ़ते पेट्रोल के दाम, बेरोजगारी एवं खाद व अन्य पदार्थों के अनावश्यक रूप से मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन रहा। इस धरना में मुख्य रूप से कुमारी ममता सोनी महिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल जिला दुर्ग ग्रामीण, बाला रेड्डी जिला संचार समन्वयक , संदीप साहू अध्यक्ष यंग ब्रिगेड कांग्रेस सेवादल जिला दुर्ग ग्रामीण,रामपाल नाविक ब्लॉक अध्यक्ष अहिवारा ब्लॉक कांग्रेस सेवादल ,बलवीर सिंह महामंत्री कांग्रेस सेवादल जिला दुर्ग ग्रामीण, टीकम चंद नगर अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल, ललित दुर्गा महासचिव कांग्रेस सेवादल जिला दुर्ग ग्रामीण, जफर बाबू, मन्नू सोनी, युवराज कश्यप, विष्णु कुमार बंजारे आदि ने भाग लिया। 5 जून पर्यावरण दिवस पर भी लक्ष्मी नरसिम्हा ने लोगों से अपील की कि जरूर वृक्ष लगाएं, एवं समय-समय पर उस वृक्ष की देखभाल भी करें, लक्ष्मी नरसिम्हा ने कहा कि जिला दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस सेवा दल द्वारा अनेकों बार वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जा चुका है जो कि पूर्ण तरह सफल रही। और यह हमारा दायित्व भी है कि हम किसी भी प्रकार वृक्ष के कटाव को रोकने एवं नए वृक्ष लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करें। करोना काल में हुए ऑक्सीजन की कमी हमें भविष्य की भयानक चेतावनी दी है और हम चेतावनी को स्वीकार करना चाहिए एवं अधिक से अधिक वृक्ष लगाने हेतु लोगों को प्रेरित करने की बात कही।

Related Articles

Back to top button