छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

नल घर शापिंग काम्पलेक्स और गंज काम्पलेक्स का जल्द ही सीएम करेंगे लोकार्पण

महापौर ने निरीक्षण कर काम्पलेक्स का जल्द फिनिशिंग करने दिये निर्देश

दुर्ग ! महापौर श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर ने मंगलवार को नलघर शापिंग काम्पलेक्स का निरीक्षण की। उन्होंने काम्पलेक्स में बचे समतलीकरण कार्य, रैलिंग लगाने का कार्य, अंदर भाग के फिनिंशिग कार्य जल्द पूरा करने अधिकारियों को निर्देश दिये। महापौर ने अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नलघर शापिंग काम्पलेक्स का लोकार्पण कराया जाएगा। इसके लिए जल्द ही उनसे मुलाकात कर शापिंग काम्पलेक्स लोकार्पण के लिए समय लिया जावेगा।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नलघर शापिंग काम्पलेक्स में ऊपर और नीचे सभी कार्य लगभग पूर्ण हो गये है। नीचे पेवर ब्लाक लगाया जाना है, कार्य को जल्द पूर्ण करें। उन्होंने बताया कि नलघर शापिंग काम्पलेक्स में ऊपर नीचे मिलाकर 44 दुकानें निर्मित हैं। सभी दुकानों में महापौर श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर एवं आयुक्त सुनील अग्रहरि के निर्देशानुसार आरक्षण के नियमों का पालन करते हुये दुकानों में नंबरिंग कार्य जारी है। महापौर श्रीमती चंद्राकर ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को सभी 44 दुकानों का आबंटन करने के लिए आफर आमंत्रण प्रकाशन करने निर्देश दिये।

उन्होनें प्रभारी और अधिकारियों के साथा गंज काम्पलेक्स का भी अवलोकन की। उन्होंने काम्पलेक्स के चारों ओर घूम कर दुकानों के शटर और उसमें किये गये आरक्षण के तहत् नंबरिंग का निरीक्षण की। उन्होंने पाथवे, और समतलीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों काम्पलेक्स की सुरक्षा की व्यवस्था करने अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा गंज शापिंग काम्पलेक्स का भी आफर आमंत्रण आरक्षण के अनुसार जल्द निकालें। इसका भी लोकार्पण  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जी से कराया जा जाएगा। जिसके लिए उनसे जल्द ही समय ली जाएगी। निरीक्षण के दौरान लोक कर्म प्रभारी दिनेश देवांगन, कार्यपालन अभियंता राजेश पाण्डेय, सहा0 अभियंता जगदीश केशरवानी, उपअभियंता गिरीश दीवान, विश्वनाथ मिश्रा, ए0आर0 रहंगडाले, व अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button