छत्तीसगढ़

पंडरिया विधायक के अनुशंसा पर कुंडा में पदस्थ एमबीबीएस डॉक्टर का कांग्रेसियों ने किया स्वागत।Congressmen welcomed the MBBS doctor posted at Kunda on the recommendation of Pandaria MLA.

।। पंडरिया विधायक के अनुशंसा पर कुंडा में पदस्थ एमबीबीएस डॉक्टर का कांग्रेसियों ने किया स्वागत।।

।। कुंडा न्यूज़ ।।

।। जहां लोग अपने दैनिक जीवन के विभिन्न समस्याओं का समाधान ढूंढते हैं, वहीं पर जीवन जीने में स्वास्थ्य की सर्वोपरि स्थान है। ऐसे समय में जबकि कोरोनावायरस का संक्रमण काल चल रहा हो, कोरोना छोटे बड़े, अमीर गरीब, किसी को भी नहीं छोड़ा इन परिस्थितियों में कुंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर के द्वारा डॉक्टर जानकी शरण चंद्रवंशी एमबीबीएस की नियुक्ति को लेकर क्षेत्र के आम जनता से लेकर जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता काफी खुश हैं, ऐसे में उन्होंने नवीन पदस्थ डॉक्टर जानकी शरण चंद्रवंशी एमबीबीएस का स्वागत करने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने कार्यकर्ताओं से स्वागत भेंट में कहा कि मरीजों को अच्छी चिकित्सा देना एवं शीघ्रता पूर्वक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना मेरा प्रथम लक्ष्य है। डॉक्टर के स्वागत करने पहुंचे कांग्रेसी नेताओं में अमरजीत सिंह सलूजा पूर्व मंडी अध्यक्ष, हरचरण सिंह खनूजा अध्यक्ष शाला प्रबंध समिति कुंडा, सुमित पाल (रोमी) खनूजा इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष, उमेश चंद्राकर उपसरपंच प्रतिनिधि, हरेंद्र चंद्राकर, आनंद परवाना, बाबूलाल रजक, भोलू मिश्रा, संजय तिवारी, नरेश गुप्ता के साथ ही साथ बहुतायत मात्रा में कुंडा क्षेत्र के कांग्रेसी नेता डॉक्टर के स्वागत करने पहुंचे।।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button