छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई
सरकारी कर्मचारी घोषित करने आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

भिलाई. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ छत्तीसगढ़ के बैनर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने अपनी तीन मांगों को लेकर नगर पालिक निगम भिलाई कार्यालय के सामने सोमवार सुबह से विरोध प्रदर्शन किये। आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता और सहायिका को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। कार्यकर्ता को 18 हजार और सहायिका को 9 हजार प्रतिमाह न्यूनतम वेतन दिया जाए। 15 वर्ष की सेवा पूरी करने वाली वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ सहायिका के पद पर पदोन्नति दिया जाए। इसके अलावा पेंशन, ग्रेच्युटी व चिकित्सा सुविधा की मांग शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों में सहायिका संघ छत्तीसगढ़ क जिला अध्यक्ष सुनीता मांझी, महामंत्री गुरमीत कौर, संध्या धार्मिक, बबीता गुप्ता,जयंती वर्मा, राधिका शामिल हैं।