छत्तीसगढ़

जिले में बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित, अधिकारियों को दी गयी जिम्म्ेदारी जिले में बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित, अधिकारियों को दी गयी जिम्म्ेदारी

जिले में बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित, अधिकारियों को दी गयी जिम्म्ेदारी
बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष का दूरभाषा क्रमांक 07781-252214
नारायणपुर 22 मई 2021- आगामी मानसून 2021 में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के लिए कार्यालय कलेक्टर जिला नारायणपुर के कक्ष क्रमांक-23 में बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष (दूरभाषा क्रमांक 07781-252214) स्थापित किया गया है। जिला नारायणपुर अंतर्गत जिला स्तर अनुभाग स्तर एवं तहसील स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम का सुचारू रूप से संचालन किये जाने हेतु अधिकारियों को बाढ़ नियंत्रण अधिकारी (नोडल अधिकारी)/सहायक बाढ़ नियंत्रण अधिकारी नियुक्त किया जाता है। श्री जी.एस.नाग (डिप्टी कलेक्टर) जिला स्तर बाढ़ नियंत्रण अधिकारी बनाया गया है, जिनका मोबाईल नंबर 62685-13906 और ईलमेल  रेवेन्यूडॉटनारायणपुर@जीमेलडॉटकॉम, श्री दिनेश कुमार नाग (अनुविभागीय अधिकारी) अनुभाग स्तर सहायक बाढ़ नियंत्रण अधिकारी मोबाईल नंबर 94792-63731 और ईमेल एसडीएमनारायणपुर@जीमेलडॉटकॉम,  श्री सुनील कुमार सोनपिपरे (तहसीलदार) तहसील स्तर सहा0 बाढ़ नियंत्रण अधिकारी मोबाईल नंबर 87707-90619 तहसीलदारनारायणपुर@जीमेलडॉटकॉम, और श्री केतन कुमार भोयर (तहसीलदार ओरछा) तहसील स्तर सहा0 बाढ़ नियंत्रण अधिकारी मोबाईल नंबर 75873-32827 तहसीलदारओरछा@जीमेलडॉटकॉम है। उपरोक्त अधिकारी बाढ़, अतिवृष्टि से हुई क्षति की जानकारी तथा प्रदेश में हो रहे वर्षा की जानकारी जिलेवार एवं तहसीलवार राहत आयुक्त कार्यालय के दूरभाषा क्रमांक-0771-2223471 एवं फैक्स क्रमांक 0771-222472 पर प्रतिदिन पूर्वान्ह 10 बजे तक निर्धारित प्रपत्र में देना सुनिश्चित करेंगंे।

Related Articles

Back to top button