छत्तीसगढ़

केशकाल में कांग्रेसियों ने मनाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि, बांटे मास्क व साबुन

कोंडागांव/केशकाल। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि 21 मई पर पूरा देश याद कर रहा है। इस अवसर पर केशकाल में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश नेताम व एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पिताम्बर नाग के नेतृत्व में शुक्रवार को केशकाल के नवीन बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय में भारत रत्न स्व राजीव गांधी के 30वीं पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उनका स्मरण किया गया। इस दौरान आतंकवाद विरोध दिवस 21 मई को पोस्टर के माध्यम से शपथ लिया गया कि हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते है तथा निष्ठापूर्ण शपथ लेते है कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का विरोध करते है। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति सामाजिक सदभाव तथा सूजबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुँचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ लिया गया। इसके पश्चात बस स्टैंड में आम जन को मास्क एवं साबुन का वितरण भी किया गया किया गया। मुख्य रूप से महेन्द्र नेताम अध्यक्ष जनपद पंचायत केशकाल , गिरधारी सिन्हा उपाध्यक्ष, धर्मेन्द्र ठाकुर जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, जितेन्द्र रजक जिला महामंत्री , अनिल उसेंडी पार्षद , रतिराम मरकाम जनपद सदस्य, खिलेश्वर सोरी जिला समन्वयक, दयानंद कुंजाम अध्यक्ष एनएसयू आई केशकाल, राकेश कुंजाम जिला उपाध्यक्ष एनएसयूआई उपस्थित रहे।

http://sabkasandesh.com/archives/114675

Related Articles

Back to top button