Uncategorized

*रेवे मंगलोर के जनप्रतिनिधियों ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती दिवस पर सिद्धि माता मंदिर के स्थानीय स्थल पर वृक्षारोपण किया*

बेमेतरा:- विकासखण्ड बेरला ब्लॉक के ग्राम पंचायत रेवे मंगलोर जनप्रतिनिधियों ने 02 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती पर्व पर ग्राम पंचायत रेवे मंगलोर के जनपतिनिधीयों ने सिद्धी माता मंदिर के स्थानीय स्थल में 30 पौधे वृक्षारोपन किया। वही कहा गया कि 02 अक्टूबर महात्मा गांधी के जयंती मनाने के रूप में गांधी जी की स्मृति में कुछ विशेष किया जाए जो आगे चल कर लोग जागरूक हो। इस प्रकार रेवे मंगलोर के जनप्रतिनिधियों ने जिला बेमेतरा बेरला ब्लॉक के ग्राम संडी के प्रसिद्ध सिद्धि माता मंदिर के आस पास पर्यावरण को हरा भरा सुंदर व शोभायमान बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण करना बहुत जरूरी समझा। वही सभी मिलकर ग्राम संडी के सिद्धि माता मंदिर के स्थानीय स्थल पर वृक्षारोपण किया गया। जिसमे विशेष कर ग्राम पंचायत रेवे मंगलोर के उपसरपंच श्रीमती चित्ररेखा दिलीप साहू पंच हेमकुमार निषाद, दिलीप निषाद, नंदलाल सिंहा, टेकराम सिवारे, जगराखन निषाद, ओमप्रकाश निषाद, जनक सिंहा, राजेश सिंहा,कमलेश सिंहा, मनोज निषाद, आदि उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button