छत्तीसगढ़

कुंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को विधायक पंडरिया के द्वारा 108 का सौगात 108 gift by MLA Pandaria to Kunda Primary Health Center

।। कुंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को विधायक पंडरिया के द्वारा 108 का सौगात ।।

।। कुंडा न्यूज़ ।।

।। विधानसभा क्षेत्र पंडरिया अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा में क्षेत्रवासियों के द्वारा लगातार मांग किए जाने पर पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर के मांग पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर भाई के अनुशंसा पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा को 108 एंबुलेंस का सौगात मिल गया। जिसे विधानसभा पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर 20 मई को 108 एंबुलेंस गाड़ी की पूजा अर्चना कर पुष्प माला चढ़ाकर गाड़ी के सामने श्रीफल तोड़कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उनके साथ उत्तरा दिवाकर ब्लॉक कांग्रेस कुंडा अध्यक्ष, सुमित पाल(रोमी) खनूजा इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष, हरचरण सिंह खनूजा शाला प्रबंधन अध्यक्ष, श्रीमती सुमति उमेश चंद्राकर उपसरपंच कुंडा, अजय चंद्राकर, बद्रीनाथ खंडे, सोनू मेहरा, अशोक चंद्राकर, तुलसी चंद्राकर, हरेंद्र चंद्राकर, दीपक चंद्राकर, कुलेश्वर चंद्राकर, अमरजीत सिंह सलूजा सचिव जिला कांग्रेस कवर्धा, सुकुतराम चंद्राकर, जितेंद्र चंद्राकर, सूरज यादव, उमेश चंद्राकर, मिथिलेश चंद्राकर, रामायण दास वैष्णव, दुर्गेश चंद्राकर, शंभू चंद्राकर, राम प्रसाद यादव, देवदत्त साहू, प्रभु राम सिंगरौल, सोनू मेहरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया से बी एम ओ बी एल राज, तहसीलदार कुंडा प्रकाश यादव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा से डाॅ जेपी चंद्रवंशी, हेमराज सिंह, प्यारेलाल बंजारे, मोहन गुप्ता के साथ ही साथ समस्त स्टाफ एवं क्षेत्रवासीगण उपस्थित रहे ।।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button