छत्तीसगढ़

दिव्यांगजनों के टीकाकरण में मदद हेतु लगाई गई कर्मचारियों की ड्यूटी Duty of employees engaged to help in the vaccination of PwDs

दिव्यांगजनों के टीकाकरण में मदद हेतु लगाई गई कर्मचारियों की ड्यूटी

कांकेर – जिले में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांगजनों के टीकाकरण के लिए कलेक्टर चन्दन कुमार द्वारा जनपदवार एवं नगरीय निकायों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जनपद पंचायत कांकेर में समाज शिक्षा संगठक श्रीमती अनिता ठाकुर, जनपद पंचायत चारामा में दिलदार सिंह मरकाम, जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर में सुरेन्द्र सिंह बघेल, जनपद पंचायत नरहरपुर में पुन्नी लाल आर्मो, जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल में आर.के. किशोरे, जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा में संतराम वर्मा और जनपद पंचायत अंतागढ़ में जी.एस. नेताम की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार नगरपालिका कांकेर में लिपिक राजेश महानदिया, नगर पंचायत अंतागढ़ में राजस्व निरीक्षक अमित चक्र, नगर पंचायत भानुप्रतापपुर मंे नरेन्द्र सिंह ठाकुर, नगर पंचायत चारामा में रामकुमार पम्मार, नगर पंचायत नरहरपुर में लिपिक दुर्गेश ठाकुर और नगर पंचायत पखांजूर में लेखापाल श्रीमती लिपिका राय की ड्यूटी लगाई गई है।

Related Articles

Back to top button