देश दुनिया

CM के गृह जिले में कचरे के ठेले पर ढोया गया कोरोना संक्रमित का शव

बिहार (Bihar) के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के गृह जिले नालंदा में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां नगर परिषद के कचरा ढोने वाले ठेले पर शव ढोने की घटना हुई है

दरअसल ताजा मामला इस्लामपुर प्रखंड क्षेत्र की है, जहां कोरोना संक्रमित शंकर चौधरी की मौत के बाद शव को श्मशान घाट ले जाने के लिए नगर परिषद इस्लामपुर का कचरा ढोने वाले ठेला प्रयोग में लाया गया है.

बता दें कि एक दिन पूर्व ही जिले के बिहारशरीफ नगर निगम का कचरा ढोने वाले ठेला पर कोविड संक्रमित मरीज का शव जिसका मामला अभी थमा भी नहीं है.

जिला प्रशासन लाख दावा खोखला 

नालंदा जिला प्रशासन लाख दावे कर ले स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ करने का, लेकिन इसके बावजूद लचर व्यवस्था उनकी पोल खोलते दिख रही है. संक्रमण काल में आम लोग इसका शिकार हो रहे हैं. अंतिम संस्कार में भी लोगों को एंबुलेंस मुहैया नहीं हो पा रहा है और उनका शव कूड़े ढोने वाले ठेले से ले जाया जा रहा है. इस तरह से कहा जाए तो लगातार जिले में 2 दिन के अंदर दूसरी बार ठेले पर चढ़ाए

सूत्रों के मुताबिक इस्लामपुर प्रखंड में पिछले दिनों भी मालिक सराय में सावित्री देवी तो मुर्गियाचक में भी एक शिक्षक का कोरोना से मौत के बाद शव को ठेले पर  ढोये जाने की मामला जानकारी मिली है.

 

 इस्लामपुर के मलिकसराय का 

 

इस्लामपुर प्रखंड के मलिकसराय मोहल्ले का वार्ड नंबर 2 का मामला है, जो शव कूड़े के ठेले पर ढोया जा रहा है वह मृतक शंकर चौधरी का है. ठेले पर पीपीई किट पहने दो लोग शव को ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. अब देखना होगा कि किसके कहने पर कूड़ा ढोने वाले ठेले पर शव को श्मशान घाट पहुंचाया गया.

 

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button