छत्तीसगढ़

व्यापारियों और स्टाफ ने करवाया कोरोना टेस्ट 75 में सभी निगेटिव

*व्यापारियों और स्टाफ ने करवाया कोरोना टेस्ट 75 में सभी निगेटिव*

*चेम्बर ने प्रशासन के साथ लगाया व्यापारियों के लिए टेस्टिंग शिविर*

चेम्बर ने व्यापारियों के लिए कोरोना टेस्ट की व्यवस्था प्रशासन के सहयोग से आज एकता चौक में स्थित प्राथमिक शाला में की गई थी । जिसमे 75 व्यापारी और उनके कर्मचारियों ने अपना टेस्ट करवाया और राहत की खबर यह रही कि सभी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई । व्यापारियों के लिए यह शिविर अभी जारी रहेगी जो सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगी । इस टेस्टिंग में प्रशासन की ओर से सीएमओ रमेश वर्मा, स्वास्थ्य विभाग से शिवगोपाल परिहार, चेम्बर की ओर से दिनेश जैन, सलीम हिंगोरा, अजय लुनिया, सोनू चांवला, कमल आहूजा, राकेश दोषी, प्रतीक लुनिया, पराग पारख सहित चेम्बर के प्रमुख सदस्य व्यवस्था में लगे ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button